जरुरी जानकारी | सोना 200 रुपये मजबूत, चांदी में 400 रुपये की तेजी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में मजबूती के संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 200 रुपये की बढ़त के साथ 63,650 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, दो फरवरी वैश्विक बाजारों में मजबूती के संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 200 रुपये की बढ़त के साथ 63,650 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
पिछले कारोबारी सत्र में सोना 63,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
चांदी की कीमत भी 400 रुपये की तेजी के साथ 76,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी। पिछले कारोबारी सत्र में यह 76,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमतें (24 कैरेट) 63,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही, जो पिछले बंद के मुकाबले 200 रुपये अधिक है।’’
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, जिंस बाजार में हाजिर सोना लाभ के साथ 2,054 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जो पिछले बंद भाव से 10 डॉलर अधिक है।
गांधी ने कहा कि व्यापारियों को शुक्रवार को जारी होने वाले रोजगार के आंकड़ों पर नजर है। ये आंकड़े अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति दृष्टिकोण के संदर्भ में वृहद मोर्चे पर संकेत देगा।
साथ ही चांदी बढ़त के साथ 23.15 डॉलर प्रति औंस पर पर रही।
एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषण विभाग के उपाध्यक्ष, जतीन त्रिवेदी ने कहा कि पश्चिम एशिया में तनाव और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति को लेकर अनिश्चितता के कारण इस सप्ताह सोने की कीमतें मजबूत रहीं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 02, 2024 07:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

