जरुरी जानकारी | सोने में 100 रुपये की मजबूती, चांदी 600 रुपये लुढ़की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने का भाव 100 रुपये की बढ़त के साथ 63,450 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, एक फरवरी वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने का भाव 100 रुपये की बढ़त के साथ 63,450 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
पिछले कारोबारी सत्र में सोना 63,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
हालांकि, चांदी की कीमत 600 रुपये लुढ़ककर 76,100 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी। पिछले कारोबारी सत्र में यह 76,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमतें (24 कैरेट) 63,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही हैं, जो पिछले बंद के मुकाबले 100 रुपये अधिक है।’’
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, सोना लाभ के साथ 2,044 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से चार डॉलर अधिक है।
गांधी ने कहा कि “पश्चिम एशिया संघर्ष के साथ-साथ अमेरिकी फेडरल रिजर्व के कम आक्रामक मौद्रिक नीति दृष्टिकोण पर चिंताओं के बीच सुरक्षित-संपत्ति के रूप में मांग बढ़ने से सोने की कीमतों में तेजी आई।’’
गांधी ने कहा, ‘‘...निवेशकों को चिंता बनी हुई है कि पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष से व्यापक युद्ध छिड़ सकता है, जो चीन की सुस्त आर्थिक वृद्धि को जोड़कर देखते हुए सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में सोने के मूल्य को बढ़ाएगा।’’
हालांकि, चांदी गिरावट के साथ 22.80 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2024 07:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

