जरुरी जानकारी | मजबूत वैश्विक रुख से सोना, चांदी में तेजी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तेजी के रुख से दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 236 रुपये की तेजी के साथ 51,558 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।
नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तेजी के रुख से दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 236 रुपये की तेजी के साथ 51,558 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।
एचडीएफसी सिक्युरिटीज ने यह जानकारी देते हुये कहा कि इससे पिछले दिन के कारोबार मे सोना 51,322 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
चांदी की कीमत भी 376 रुपये की तेजी के साथ 62,775 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई जो कीमत पिछले कारोबारी सत्र में 62,399 रुपये प्रति किलोग्राम रही थी।
एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘सोने की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में तेजी के कारण दिल्ली हाजिर बाजार में 24 कैरेट सोने में 236 रुपये की तेजी रही।’’
यह भी पढ़े | Fixed Deposit पर इन बैंकों में मिल रहा हैं सबसे जादा ब्याज, पैसे लगाने पर मिलेगा अच्छा फायदा.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,910 डॉलर प्रति औंस और चांदी तेजी के साथ 24.27 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।
पटेल ने कहा कि अमेरिकी प्रोत्साहन पैकेज को लेकर अनिश्चितता तथा अमेरिकी अर्थव्यवस्था को लेकर बढ़ी चिंताओं से डॉलर के कमजोर होने के कारण सोना मजबूत हुआ है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2020 04:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

