Gold And Silver Price: सोना 250 रुपये चमका, चांदी 500 रुपये फिसली
वैश्विक बाजारों में कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोना 250 रुपये चढ़कर 62,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 19 फरवरी: वैश्विक बाजारों में कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोना 250 रुपये चढ़कर 62,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी.
पिछले कारोबारी सत्र में पीली धातु का भाव 62,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.
हालांकि, चांदी 500 रुपये कमजोर होकर 76,000 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर आ गई. एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘विदेशी बाजारों के सकारात्मक रुख से दिल्ली के बाजारों में सोने का हाजिर भाव (24 कैरेट) 250 रुपये बढ़कर 62,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है.’’
अंतरराष्ट्रीय बाजार में, कॉमेक्स में सोना हाजिर 2,020 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से सात डॉलर अधिक है. हालांकि, चांदी गिरावट के साथ 23.09 डॉलर प्रति औंस पर आ गई जबकि पिछले कारोबार में यह 23.39 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी. गांधी ने कहा कि सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की मांग आने से सोमवार को यूरोपीय कारोबारी सत्र में पीली धातु में तेजी देखी गई थी.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 19, 2024 06:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

