एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोने में 587 रुपये और चांदी में 682 रुपये की तेजी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये के मूल्य में गिरावट आने के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 587 रुपये मजबूत होकर 45,768 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोने में 587 रुपये और चांदी में 682 रुपये की तेजी

नयी दिल्ली, सात अप्रैल रुपये के मूल्य में गिरावट आने के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 587 रुपये मजबूत होकर 45,768 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 45,181 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

इसके अनुरूप चांदी का भाव भी 682 रुपये की तेजी के साथ 65,468 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 64,786 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

बुधवार को आरंभिक कारोबार के दौरान विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 24 पैसे की गिररावट दर्शाता 73.66 रुपये प्रति डॉलर रह गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव गिरावट के साथ 1,739 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी 25.04 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘सोने की कीमतों में मामूली गिरावट देखी गई जहां कॉमेक्स (न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज) में बुधवार को सोने का हाजिर भाव 1,739 डॉलर प्रति औंस था।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2021 06:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).