एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोना 550 रुपये चढ़कर रिकॉर्ड स्तर पर, चांदी 1,000 रुपये उछली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. त्योहारों में मजबूत मांग के कारण शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोना 550 रुपये की तेजी के साथ 79,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी है।

जरुरी जानकारी | सोना 550 रुपये चढ़कर रिकॉर्ड स्तर पर, चांदी 1,000 रुपये उछली

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर त्योहारों में मजबूत मांग के कारण शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोना 550 रुपये की तेजी के साथ 79,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी है।

बृहस्पतिवार को पिछले कारोबारी सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 79,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

लगातार तीसरे दिन तेजी के साथ 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 550 रुपये उछलकर 79,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की नई ऊंचाई पर पहुंच गया। पिछले सत्र में यह 78,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

इस बीच, चांदी 1,000 रुपये उछलकर 94,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। बृहस्पतिवार को चांदी 93,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही थी।

वायदा कारोबार में, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर डिलीवरी वाले सोने का भाव 77,620 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। कारोबार के दौरान सोना वायदा 77,667 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

बाजार विशेषज्ञों ने कहा कि त्योहारों के दौरान ग्राहकों की खरीदारी में तेजी के साथ घरेलू बाजार में कीमती धातुओं की मांग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और आगामी अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों के कारण अनिश्चितता के बीच निवेशक सोने को सुरक्षित निवेश विकल्प के तौर पर देख रहे हैं।

एमसीएक्स में दिसंबर डिलीवरी वाले चांदी का भाव 1,231 रुपये या 1.34 प्रतिशत बढ़कर 92,975 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी रिसर्च) मानव मोदी ने कहा, ‘‘अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से कुछ ही सप्ताह पहले सुरक्षित निवेश की मांग के कारण जिं बाजार और घरेलू मोर्चे पर सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं। साथ ही यूरोपीय सेंट्रल बैंक द्वारा ब्याज दरों में कटौती से भी इसमें मदद मिली।’’

वैश्विक स्तर पर जिंस बाजार में सोना वायदा 0.76 प्रतिशत बढ़कर 2,728.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

एशियाई बाजार में चांदी वायदा 1.70 प्रतिशत बढ़कर 32.32 डॉलर प्रति औंस रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 18, 2024 06:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).