एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोना 502 रुपये की तेजी के साथ 51,000 रुपये के स्तर को लांघा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूती आने के बीच बृहस्पतिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 502 रुपये की लंबी छलांग के साथ 51,000 रूपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को लांघ गया।

जरुरी जानकारी | सोना 502 रुपये की तेजी के साथ 51,000 रुपये के स्तर को लांघा

नयी दिल्ली, 23 जुलाई अंतराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूती आने के बीच बृहस्पतिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 502 रुपये की लंबी छलांग के साथ 51,000 रूपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को लांघ गया।

सोना 502 रुपये की तेजी दर्शाता 51,443 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को लांघ गया जो इससे पूर्व के कारोबारी सत्र में सोना 50,941 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़े | कोरोना की चपेट में उत्तर प्रदेश, ठीक होने वाले पीड़ितों के डिस्चार्ज को लेकर सरकार की तरफ से जारी हुई नही घोषणा.

हालांकि, चांदी 69 रुपये की गिरावट के साथ 62,760 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई जो बुधवार को 62,829 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘सोने की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में तेजी के कारण दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत 502 रुपये की तेजी के साथ 51,000 रुपये की नयी ऊंचाई को छू गईं।’’

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मोदी सरकार ने नाइट ड्यूटी अलाउंस के नियमों में किया बदलाव.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ दर्शाता 1,875 डॉलर प्रति औंस पर बोला गया जबकि चांदी का भाव 22.76 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रहा।

उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका और चीन के बीच तनाव तथा अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि होने से निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के विकल्प सर्राफा में लिवाली बढ़ाई है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2020 04:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).