जरुरी जानकारी | सोने में 481 रुपये की तेजी, चांदी में भी उछाल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 481 रुपये की तेजी के साथ 48,887 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, तीन दिसंबर वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 481 रुपये की तेजी के साथ 48,887 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 48,406 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जरुरी खबर, सरकार ने महंगाई भत्ते को लेकर बताई ये बात.
चांदी भी 555 रुपये के उछाल के साथ 63,502 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर जा पहुंची। पिछले दिन के कारोबारी सत्र में इसका बंद भाव 62,947 रुपये प्रति किग्रा था।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव लाभ के साथ 1,841 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 24.16 डॉलर प्रति औंस पर लगभग स्थिर रही।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: पेंशनर्स आसानी से उठा सकते है इस डोरस्टेप सर्विस का लाभ, यहां जानिए पूरा प्रॉसेस.
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक तपन पटेल ने कहा, ‘‘अमेरिका और यूरोपीय संघ की ओर से प्रोत्साहन पैकेज मिलने की उम्मीद में सोने की कीमतों में तेजी आई। कोविड-19 महामारी के टीके के मोर्चे पर भी महत्वपूर्ण पहल हुई है।’’
राजेश
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2020 05:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

