जरुरी जानकारी | सोने में 350 रुपये की तेजी, चांदी 200 रुपये मजबूत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों से मजबूत रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 350 रुपये चढ़कर 59,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर वैश्विक बाजारों से मजबूत रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 350 रुपये चढ़कर 59,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 58,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘विदेशी बाजारों में सकारात्मक कारोबार के बाद बृहस्पतिवार को सोने की कीमतों में आगे और बढ़ोतरी हुई।’’
चांदी की कीमत भी 200 रुपये की तेजी के साथ 73,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
वैश्विक बाजारों में सोना तेजी के साथ 1,880 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। चांदी की कीमत भी तेजी के साथ 22.15 डॉलर प्रति औंस पर रही।
गांधी ने कहा कि 10 साल के अमेरिकी बांड प्रतिफल के पिछले हफ्ते पहुंचे 16 साल के उच्चतम स्तर से नीचे आने के बाद इस महीने सोना उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। बाजार का अनुमान है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व का ब्याज दर में वृद्धि का सिलसिला इस साल समाप्त हो सकता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 12, 2023 05:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

