एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोने में 200 रुपये की तेजी, चांदी में 1,800 रुपये का उछाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों के मजबूत रुख तथा आभूषण एवं फुटकर विक्रेताओं की ताजा लिवाली के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत 200 रुपये की तेजी के साथ 81,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोने में 200 रुपये की तेजी, चांदी में 1,800 रुपये का उछाल

नयी दिल्ली, पांच नवंबर वैश्विक बाजारों के मजबूत रुख तथा आभूषण एवं फुटकर विक्रेताओं की ताजा लिवाली के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत 200 रुपये की तेजी के साथ 81,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत रिकॉर्ड ऊंचाई से 1,300 रुपये घटकर 81,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई थी।

मंगलवार को चांदी की कीमत 1,800 रुपये उछलकर 96,700 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले सत्र में यह 94,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 200 रुपये बढ़कर 80,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि सोमवार को इसका भाव 80,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

कारोबारियों ने कहा कि घरेलू बाजारों में स्थानीय आभूषण और खुदरा विक्रेताओं की मांग में तेजी के कारण सोने की कीमतों में तेजी आई है।

एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक (जिंस और मुद्रा) जतिन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘इसके अतिरिक्त, यदि सात नवंबर को अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में कटौती करने का फैसला आता है तो पूरे सप्ताह सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव रहने की उम्मीद है।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स सोना वायदा 1.50 डॉलर प्रति औंस या 0.05 प्रतिशत बढ़कर 2,747.70 डॉलर प्रति औंस हो गया।

एशियाई बाजार में कॉमेक्स चांदी वायदा का भाव 0.37 प्रतिशत बढ़कर 32.73 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2024 07:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).