जरुरी जानकारी | सोना में 1,400 रुपये का उछाल, चांदी स्थिर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आभूषण विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं की ताजा खरीदारी के कारण बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 1,400 रुपये बढ़कर 79,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 21 नवंबर आभूषण विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं की ताजा खरीदारी के कारण बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 1,400 रुपये बढ़कर 79,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।
पिछले सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 77,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
हालांकि, बृहस्पतिवार को चांदी 93,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत बुधवार को 77,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के पिछले बंद के मुकाबले 1,400 रुपये बढ़कर 78,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।
एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष-शोध विश्लेषक जिंस और मुद्रा जतिन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘भू-राजनीतिक तनाव ने सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में सोने की मांग को फिर बढ़ा दिया है। साथ ही रूस-यूक्रेन संघर्ष में परमाणु जोखिमों पर नई चिंताएं भी पैदा हो गईं, जिससे सोने की कीमतों में उछाल आया।’’
त्रिवेदी ने कहा कि इस स्थिति के इर्द-गिर्द अनिश्चितता, सोने के लिए तेजी के रुझान को समर्थन दे रही है।
वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स सोना वायदा 19.80 डॉलर प्रति औंस बढ़कर 2,695.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘रूस और यूक्रेन के बीच संकट बढ़ने के बाद निवेशकों के सुरक्षित निवेश की ओर लौटने से सोने में तेजी आई। हाल ही में अमेरिका निर्मित लंबी दूरी की मिसाइलों से हमले के बाद यूक्रेन ने ब्रिटेन निर्मित मिसाइलों को रूसी क्षेत्र में तैनात किया है।’’
एशियाई बाजार में चांदी भी 0.29 प्रतिशत बढ़कर 31.53 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 21, 2024 07:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

