एजेंसी न्यूज

Gold Silver Prices: सोने में 400 रुपये की गिरावट, चांदी के दाम 300 रुपये बढ़े

वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सोने के दाम 400 रुपये घटकर 62,050 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी.

Gold Silver Prices: सोने में 400 रुपये की गिरावट, चांदी के दाम 300 रुपये बढ़े
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: PTI)

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सोने के दाम 400 रुपये घटकर 62,050 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी. सोने का भाव पिछले कारोबारी सत्र में 62,450 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा था. एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘ सोने की कीमतें पिछले हफ्ते पहुंची कई महीनों के उच्चतम स्तर से नीचे बनी हुई हैं.

अमेरिकी बॉन्ड का प्रतिफल बढ़ने के अलावा पश्चिम एशिया में तनाव कायम रहने का असर है. '' हालांकि चांदी की कीमत 300 रुपये चढ़कर 75,500 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. विदेशी बाजारों में सोने की कीमत में गिरावट आई और यह 1,993 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर रही। वहीं चांदी तेज होकर 23.12 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर रही. गांधी के मुताबिक, कारोबारियों का मानना है कि सोने की कीमत के सीमित दायरे में रहने की संभावना है। उन्हें ब्याज दरों में बढ़ोतरी के बारे में संकेत के लिए फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति बैठक के नतीजों का इंतजार है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2023 05:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).