एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोना 1,130 रुपये उछला, चांदी ने लगाई 2,350 रुपये की छलांग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 1,130 रुपये उछलकर 62,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोना 1,130 रुपये उछला, चांदी ने लगाई 2,350 रुपये की छलांग

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 1,130 रुपये उछलकर 62,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोने की कीमत 61,820 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।

चांदी की कीमत भी 2,350 रुपये की छलांग के साथ 77,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंची। पिछले कारोबार में यह 75,050 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा कि विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के बाद बृहस्पतिवार को दिल्ली के बाजारों में सोने की कीमतें 1,130 रुपये बढ़कर 62,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गईं।

एमसीएक्स के वायदा कारोबार में सोने के फरवरी अनुबंध का भाव 1,381 रुपये बढ़कर 62,580 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी के मार्च अनुबंध का भाव 3,393 रुपये उछलकर 74,925 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

वैश्विक बाजारों में सोना बढ़कर 2,032 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी उछाल के साथ 24 डॉलर प्रति औंस हो गर्द।

कॉमेक्स (जिंस बाजार) में हाजिर सोना 2,032 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से 51 डॉलर की मजबूती को दर्शाता है।

गांधी ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा यह संकेत दिए जाने के बाद कि उसका आक्रामक मौद्रिक रुख का अभियान समाप्त हो गया है, कॉमेक्स सोना 2.5 प्रतिशत तक उछल गया।

उन्होंने कहा, इसके अलावा, अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल और डॉलर इंडेक्स में गिरावट से भी सोने की कीमतों में तेजी आई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 14, 2023 07:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).