जरुरी जानकारी | सोने में 250 रुपये की गिरावट, चांदी 400 रुपये फिसली
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में नरमी के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 250 रुपये की गिरावट के साथ 63,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, आठ जनवरी अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में नरमी के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 250 रुपये की गिरावट के साथ 63,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 63,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
चांदी की कीमत भी 400 रुपये लुढ़ककर 76,300 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 76,700 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
एमसीएक्स के वायदा कारोबार में सोने का फरवरी अनुबंध का भाव 355 रुपये गिरकर 62,202 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। इसके अलावा, चांदी का मार्च अनुबंध का भाव 415 रुपये गिरकर 72,172 रुपये प्रति किलोग्राम रहा।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना गिरावट के साथ 2,029 डॉलर प्रति औंस और चांदी नुकसान के साथ 22.95 डॉलर प्रति औंस रही।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, "मजबूत अमेरिकी श्रम बाजार के आंकड़े के बाद निवेशकों के बीच यह आशंका बढ़ी है कि फेडरल रिजर्व ब्याज दर में कटौती में देरी कर सकता है। इससे सोने की कीमतों में गिरावट आई।"
जिंस बाजार में सोना 2,029 डॉलर प्रति औंस पर रहा जो अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले बंद से 16 अमेरिकी डॉलर कम है।
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशल सर्विसेज में वरिष्ठ उपाध्यक्ष (कमोडिटी रिसर्च) नवनीत दमानी ने कहा, "इस सप्ताह सारा ध्यान अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) और उत्पादक मूल्य सूचकांक (पीपीआई) आंकड़ों पर होगा। इससे फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति को लेकर स्थिति और स्पष्ट होगी।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 08, 2024 06:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

