जरुरी जानकारी | सोने में 250 रुपये की गिरावट, चांदी 650 रुपये लुढ़की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 250 रुपये की गिरावट के साथ 61,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, सात नवंबर कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 250 रुपये की गिरावट के साथ 61,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
पिछले कारोबारी सत्र में सोना 61,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘मंगलवार को सोने की कीमतों में गिरावट जारी रही। विदेशी बाजारों में मंदी के कारोबार के बाद दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमतें 250 रुपये की गिरावट के साथ 61,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही थीं।’’
चांदी की कीमत भी 650 रुपये औंधे मुंह लुढ़ककर 74,550 प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमत गिरावट के साथ 1,970 डॉलर प्रति औंस रह गयी जबकि चांदी भी गिरावट के साथ 22.75 डॉलर प्रति औंस रही।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 07, 2023 05:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

