जरुरी जानकारी | सोने में 56 रुपये की मामूली गिरावट, चांदी में भी 738 रुपये की हानि
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये के मजबूत होने से दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 56 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 51,770 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्युरिटीज ने इसकी जानकारी दी।
नयी दिल्ली, चार सितंबर रुपये के मजबूत होने से दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 56 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 51,770 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्युरिटीज ने इसकी जानकारी दी।
इससे पिछले सत्र में सोना 51,826 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: डॉक्टर कफील खान कांग्रेस के करीब, पार्टी में हो सकते हैं शामिल.
चांदी की कीमत भी 738 रुपये गिरकर 68,371 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी जो पहले 69,109 रुपये प्रति किलो थी।
एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘रुपये के मूल्य में सुधार दर्ज होने के कारण दिल्ली में 24 कैरेट के सोने की हाजिर कीमत में 56 रुपये की मामूली गिरावट आयी।’’
यह भी पढ़े | बैंगलुरू: नौ महीनों से 50 करोड़ के घोटाला मामले में पूर्व बैंक कर्मचारी गिरफ्तार..
रुपये में दो दिनों से जारी गिरावट थम गई और शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले यह 33 पैसे की तेजी के साथ 73.14 (प्रारंभिक आंकड़ा) पर बंद हुआ जबकि घरेलू शेयर बाजार में पर्याप्त हानि दर्ज हुई थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी का रुख दर्शाता 1,935 डॉलर प्रति औंस था जबकि चांदी का भाव 26.71 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रहा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2020 06:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

