जरुरी जानकारी | सोने में 70 रुपये की गिरावट, चांदी 400 रुपये लुढ़की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 70 रुपये के नुकसान के साथ 60,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, नौ अगस्त वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 70 रुपये के नुकसान के साथ 60,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था।
चांदी की कीमत भी 400 रुपये लुढ़ककर 73,600 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,929 डॉलर प्रति औंस तथा चांदी तेजी के साथ 23.84 डॉलर प्रति औंस रही।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि सोने की कीमतें निचली सीमा में अटकी हुई हैं क्योंकि निवेशक अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति को लेकर आगे के संकेतों के लिए बृहस्पतिवार को जारी होने वाले जुलाई महीने की मुद्रास्फीति आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं।
वायदा कारोबार में एमसीएक्स में दोपहर के कारोबार में सोने के अक्टूबर अनुबंध की कीमत 12 रुपये की गिरावट के साथ 59,236 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एमसीएक्स में चांदी वायदा के सितंबर अनुबंध की कीमत भी 105 रुपये टूटकर 70,111 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2023 07:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

