जरुरी जानकारी | सोने में 200 रुपये की गिरावट, चांदी स्थिर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 200 रुपये के नुकसान के साथ 62,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 30 अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 200 रुपये के नुकसान के साथ 62,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 62,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘विदेशी बाजार में मंदी के रुख के बाद सोमवार को सोने में 200 रुपये की गिरावट आई।’’
हालांकि, चांदी 75,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर बंद हुई।
गांधी ने कहा, डॉलर में तेजी आने के कारण सोमवार को कॉमेक्स पर सोने की कीमत में गिरावट आई।
वैश्विक बाजारों में सोना गिरावट के साथ 1,995 डॉलर प्रति औंस रह गया। चांदी की कीमत भी नुकसान के साथ 23.06 डॉलर प्रति औंस रह गयी।
बीएनपी पारिबा बाय शेयरखान में एसोसिएट उपाध्यक्ष-जिंस प्रवीण सिंह ने कहा, ‘‘निवेशक अमेरिकी अर्थव्यवस्था के बारे में फेडरल रिजर्व के आकलन और भविष्य के मौद्रिक निर्णयों के बारे में किसी संकेतक का इंतजार कर रहे हैं। ये निर्णय ब्याज दर और डॉलर के मूल्य को प्रभावित कर सकते हैं, जिससे सोने की कीमतों पर असर पड़ सकता है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 30, 2023 05:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

