एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोने में 120 रुपये की गिरावट, चांदी 300 रुपये लुढ़की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 120 रुपये के नुकसान के साथ 59,680 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोने में 120 रुपये की गिरावट, चांदी 300 रुपये लुढ़की

नयी दिल्ली, 11 अगस्त वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 120 रुपये के नुकसान के साथ 59,680 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 59,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था।

चांदी की कीमत भी 300 रुपये लुढ़ककर 73,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,917 डॉलर प्रति औंस तथा चांदी नुकसान के साथ 22.72 डॉलर प्रति औंस रही।

कॉमेक्स में हाजिर सोने में जून के मध्य के बाद से सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट की आशंका है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा, निवेशक अब शुक्रवार को आने वाले अन्य अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, जिसमें उत्पादक मूल्य सूचकांक भी शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2023 06:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).