जरुरी जानकारी | सोने में 136 रुपये और चांदी में 346 रुपये की गिरावट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में अनिश्चिता के और रुपये में मजबूती के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 136 रुपये की गिरावट के साथ 48,813 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, चार दिसंबर वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में अनिश्चिता के और रुपये में मजबूती के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 136 रुपये की गिरावट के साथ 48,813 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 48,949 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: यहां लाखों कर्मचारियों को मिला नए साल का तोहफा, 1 जनवरी 2021 से मिलेगा फायदा.
शुक्रवार को आरंभिक सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे की तेजी के साथ 73.77 रुपये प्रति डॉलर तक पहुंच गया था।
चांदी की भी 346 रुपये की गिरावट के साथ 63,343 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी। पिछले दिन इसका बंद भाव 63,689 का था।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जरुरी खबर, सरकार ने महंगाई भत्ते को लेकर बताई ये बात.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली लाभ के साथ 1,842 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 24.20 डॉलर प्रति औंस पर लगभग स्थिर रही।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक तपन पटेल ने कहा कि विदेशी बाजारों में , ‘‘डॉलर के कमजोर होने से सर्राफा बाजार में बहुमूल्य धातुओं में लिवाली तेज हुई ओर सोने में मजबूती बनी रही। प्रोत्साहन पैकेज मिलने की ताजा उम्मीद के बढ़ने से सर्राफा में बढ़ी लिवाली को समर्थन मिला।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 04, 2020 05:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

