जरुरी जानकारी | मांग घटने से सोना 121 रुपये, चांदी 1,277 रुपये नीचे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को मांग कमजोर पड़ने से सोना 121 रुपये की हानि दर्शाता 50,630 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को मांग कमजोर पड़ने से सोना 121 रुपये की हानि दर्शाता 50,630 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,751 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
यह भी पढ़े | 1 नवंबर से बदल जाएंगे आम आदमी से जुड़े ये 5 नियम, आप पर भी पड़ेगा सीधा असर.
चांदी की कीमत भी 1,277 रुपये की गिरावट के साथ 60,098 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में इसका बंद भाव 61,375 रुपये प्रति किलो रहा था।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में, सोना मामूली बढ़त के साथ 1,878 डॉलर प्रति औंस पर बोला गया जबकि चांदी 23.30 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रही।
यह भी पढ़े | IRCTC: कंफर्म टिकट पर भी बदलवाया जा सकता हैं पैसेंजर का नाम, जानिए पूरा नियम.
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘डॉलर में मजबूत सुधार के साथ सोने की कीमतों पर दबाव रहा।। डॉलर के मजबूत होने से सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में सोने की मांग प्रभावित हुई।’’
राजेश
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2020 05:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

