एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोना 450 रुपये के उछाल के साथ 79,000 रुपये के पार, चांदी स्थिर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की सतत लिवाली से बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोना 450 रुपये की तेजी के साथ एक नये रिकॉर्ड स्तर 79,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोना 450 रुपये के उछाल के साथ 79,000 रुपये के पार, चांदी स्थिर

नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की सतत लिवाली से बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोना 450 रुपये की तेजी के साथ एक नये रिकॉर्ड स्तर 79,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।

बुधवार को पिछले सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 78,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

लगातार दूसरे दिन तेजी के साथ 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 450 रुपये चढ़कर 78,950 रुपये प्रति 10 ग्राम की नई ऊंचाई पर पहुंच गया।

हालांकि, चांदी 93,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही।

कारोबारियों ने कहा कि त्योहारी मांग को पूरा करने के लिए स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की लिवाली बढ़ने और वैश्विक बाजारों में कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी से सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गईं।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) के वायदा कारोबार में दिसंबर डिलिवरी वाला सोने का अनुबंध 77,019 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया।

हालांकि, दिसंबर डिलिवरी वाला चांदी का अनुबंध 181 रुपये या 0.2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 92,002 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया।

एशियाई बाजार में कॉमेक्स सोना वायदा 0.43 प्रतिशत बढ़कर 2,703 डॉलर प्रति औंस हो गया।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के जिंस शोध के वरिष्ठ विश्लेषक मानव मोदी ने कहा, ‘‘अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में गिरावट और प्रमुख केंद्रीय बैंकों द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद के कारण सर्राफा में बढ़त रही जिससे सोना रिकॉर्ड ऊंचाई की ओर बढ़ गया। साथ ही भू-राजनीतिक संघर्षों से सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में सोने को समर्थन मिला।’’

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी वायदा भाव 0.15 प्रतिशत गिरकर 31.93 डॉलर प्रति औंस रह गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2024 06:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).