एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोना 50,920 रुपये के नये रिकॉर्ड उच्चस्तर पर, चांदी की भी लंबी छलांग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 430 रुपये की लंबी छलांग के साथ 50,920 रूपये प्रति 10 ग्राम के नये रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | सोना 50,920 रुपये के नये रिकॉर्ड उच्चस्तर पर, चांदी की भी लंबी छलांग

नयी दिल्ली, 22 जुलाई अंतराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 430 रुपये की लंबी छलांग के साथ 50,920 रूपये प्रति 10 ग्राम के नये रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच गया।

इससे पूर्व के कारोबारी सत्र में सोना 50,490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़े | कोरोना की चपेट में उत्तर प्रदेश, ठीक होने वाले पीड़ितों के डिस्चार्ज को लेकर सरकार की तरफ से जारी हुई नही घोषणा.

चांदी भी 2,550 रुपये के तेज उछाल के साथ 60,400 रुपये प्रति किलोग्राम की ऊंचाई को छू गई। मंगलवार को इसका बंद भाव 57,850 रुपये प्रति किलो था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत 430 रुपये की तेजी के साथ नये रिकॉर्ड ऊंचाई को छू गईं। यह अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुख के अनुरूप है।’’

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मोदी सरकार ने नाइट ड्यूटी अलाउंस के नियमों में किया बदलाव.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ दर्शाता 1,855 डॉलर प्रति औंस पर बोला गया जबकि चांदी का भाव 21.80 डॉलर प्रति औंस हो गया।

उन्होंने कहा कि बुधवार को सोने की अंतरराष्ट्रीय हाजिर कीमत 1,850 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंचने से यहां भी पीली धातु की लिवाली काफी बढ़ गई।

पटेल ने कहा, ‘‘अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि होने से निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के विकल्प सर्राफा में लिवाली बढ़ाई है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2020 06:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).