Gogamedi Massacre: आरोपी शूटर के अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया
पुलिस ने अनुसार इस मौके पर भारी पुलिस बल वहां मौजूद रहा. उल्लेखनीय है कि पांच दिसंबर को जयपुर के श्याम नगर इलाके में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की दो हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी.
पुलिस ने अनुसार इस मौके पर भारी पुलिस बल वहां मौजूद रहा. उल्लेखनीय है कि पांच दिसंबर को जयपुर के श्याम नगर इलाके में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की दो हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध) दिनेश एमएन ने बताया कि शूटर की पहचान रोहित सिंह राठौड़ निवासी जूसरी गांव थाना मकराना हाल जसवंत नगर जयपुर एवं नितिन फौजी निवासी थाना सदर महेंद्रगढ़ हरियाणा के रूप में की गई.
उन्होंने बताया कि इन दोनों आरोपियों को एसआईटी ने दिल्ली पुलिस के सहयोग से 10 दिसंबर को चंडीगढ़ से पकड़ा था. दिनेश ने बताया कि राठौड़ द्वारा खातीपुरा इलाके में अवैध कब्जा की सूचना मिलने पर इस बारे में संबंधित नगर निगम को अवगत कराया गया. उन्होंने बताया कि पुलिस दल की मौजूदगी में बृहस्पतिवार को ग्रेटर नगर निगम द्वारा खातीपुरा के सुंदर नगर में राठौड द्वारा किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2023 06:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

