जरुरी जानकारी | गो फर्स्ट ने उड़ानें छह जुलाई तक रद्द की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नकदी संकट से जूझ रही विमानन कंपनी गो फर्स्ट ने अपनी उड़ानें छह जुलाई तक रद्द कर दी है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को इसकी घोषणा की।

नयी दिल्ली, 29 जून नकदी संकट से जूझ रही विमानन कंपनी गो फर्स्ट ने अपनी उड़ानें छह जुलाई तक रद्द कर दी है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को इसकी घोषणा की।

दिवाला समाधान प्रक्रिया का सामना कर रही कंपनी में उड़ानों का परिचालन तीन मई से बंद है और तब से उड़ानें रद्द होने की अवधि कई बार बढ़ायी जा चुकी है।

गो फर्स्ट के मौजूदा प्रबंधन के वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अधिकारियों के साथ कंपनी की पुनरुद्धार योजना के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की।

कंपनी ने ट्वीट किया, “परिचालन संबंधी कारणों से छह जुलाई तक प्रस्तावित गो फर्स्ट की उड़ानों को रद्द कर दिया गया है।”

कंपनी ने तत्काल समाधान और परिचालन की बहाली के लिए आवेदन किया हुआ है।

कंपनी ने कहा, “हम टिकट बुकिंग जल्द ही बहाल करने में सफल होंगे।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now