पणजी, 25 निर्दलीय विधायक और पूर्व मंत्री रोहन खौंते ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 से प्रभावित क्षेत्रों से गैर-गोवावासियों को राज्य में आने देने की वजह से ही गोवा ‘ग्रीन जोन से रेड जोन’ की ओर बढ़ रहा है।
खौंते ने गोवा की महाराष्ट्र से लगने वाली सीमा सील करने की भी मांग की।
उन्होंने कहा कि बाहरी लोगों को कोरोना वायरस प्रभावित क्षेत्रों से गोवा में प्रवेश करने की अनुमति देना मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की अगुवाई वाली सरकार की गलती है क्योंकि राज्य को अप्रैल में ग्रीन जोन घोषित किये जाने के बाद वहां कोविड-19 के मामले सामने आये।
पूर्व राजस्व मंत्री ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राज्य सकार ने गोवावासियों और गैर गोवावासियों के लिए मानक संचालन प्रक्रिया तैयार की है।
उन्होंने मुख्यमंत्री से यह सुनिश्चित करने के लिए सुधार के कदम उठाने की अपील की कि राज्य निकट भविष्य में कोविड-19 के मोर्चे पर त्रासदीपूर्ण स्थिति का सामना नहीं करे।
उन्होंने कहा, ‘‘ हमें तत्काल महाराष्ट्र से लगती सीमा सील कर देनी चाहिए क्योंकि उस राज्य में मामले बढ़ रहे हैं और वहां से लोग गोवा आ रहे हैं। ’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)













QuickLY