एजेंसी न्यूज

Goa: टीएमसी ने सत्ता में आने पर महिलाओं को हर माह 5000 रुपये देने का ऐलान किया

तृणमूल नेता महुआ मोइत्रा ने बताया कि इस योजना का नाम ‘गृह लक्ष्मी’ रख गया है . उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर की एक महिला को हर महीने पांच हजार रुपये सीधे उनके खाते में हस्तांतरित किये जायेंगे ताकि महंगाई से निपटने में उन्हें मदद मिले .

Goa: टीएमसी ने सत्ता में आने पर महिलाओं को हर माह 5000 रुपये देने का ऐलान किया
तृणमूल कांग्रेस पार्टी (file photo)

तृणमूल नेता महुआ मोइत्रा ने बताया कि इस योजना का नाम ‘गृह लक्ष्मी’ रख गया है . उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर की एक महिला को हर महीने पांच हजार रुपये सीधे उनके खाते में हस्तांतरित किये जायेंगे ताकि महंगाई से निपटने में उन्हें मदद मिले . उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी जल्दी ही योजना के लाभुकों के बीच कार्ड का वितरण शुरू करेगी . इस कार्ड में एक पहचान संख्या होगी और तृणमूल कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद इसका कार्यान्वयन शुरू हो जायेगा .

ममता बनर्जी की अगुवाई वाली पार्टी ने घोषणा की है कि यह प्रदेश में सभी 40 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी . तृणमूल कांग्रेस की गोवा की सह प्रभारी महुआ ने कहा, ‘‘प्रदेश के साढे तीन लाख घरों की महिलाओं को गृहलक्ष्मी योजना में शामिल किया जायेगा और अधिकतम आय की व्यवस्था इस योजना पर लागू नहीं होगी जो भाजपा सरकार की मौजूदा गृह आधार योजना में शामिल है .’ उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मौजूदा योजना के तहत गोवा में महिलाओं को 1500 रुपये प्रति महीना दिया जा रहा है और इसमें केवल डेढ़ लाख घरों को कवर किया गया है. यह भी पढ़ें : देश की खबरें | त्रिपुरा सरकार द्वारा कोलकाता फ्लाईओवर की तस्वीर ट्वीट करने से गतिरोध उभरा

इससे पहले आम आदमी पार्टी ने घोषणा की थी कि अगर विधनसभा चुनाव के बाद पार्टी सत्ता में आती है तो महिलाओं को मिलने वाली इस राशि में एक हजार रुपये की बढोत्तरी कर इसे 2500 रूपये कर दिया जायेगा . शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने पार्टी के सत्ता में आने पर महिलाओं को नौकरियों में 30 फीसदी आरक्षण देने का वादा किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 11, 2021 03:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).