देश की खबरें | गोवा : स्टार्टअप-20 एंगेजमेंट ग्रुप के प्रतिनिधियों ने ओडिशा रेल हादसे पर संवेदना व्यक्त की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत की जी-20 अध्यक्षता के तहत ‘स्टार्टअप-20 एंगेजमेंट ग्रुप’ की दो दिवसीय बैठक रविवार को गोवा में संपन्न हुई जिसमें प्रतिनिधियों ने ओडिशा रेल हादसे के हताहतों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

पणजी, चार जून भारत की जी-20 अध्यक्षता के तहत ‘स्टार्टअप-20 एंगेजमेंट ग्रुप’ की दो दिवसीय बैठक रविवार को गोवा में संपन्न हुई जिसमें प्रतिनिधियों ने ओडिशा रेल हादसे के हताहतों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

गौरतलब है कि ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार को बाहानगा स्टेशन के पास शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन और एक मालगाड़ी की आपसी टक्कर में कम से कम 288 यात्रियों की मौत हो गई और 1,100 से अधिक यात्री घायल हो गए।

गोवा में ‘स्टार्टअप-20 एंगेजमेंट ग्रुप’ की बैठक के मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव आशीष सिन्हा ने कहा,"शुक्रवार को हुए रेल हादसे के कारण बैठक गमगीन माहौल में हुई।"

उन्होंने कहा, "सभी प्रतिनिधिमंडलों ने हताहतों, उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।"

स्टार्टअप-20 एंगेजमेंट ग्रुप की यह तीसरी बैठक थी।

स्टार्टअप-20 वैश्विक स्तर पर स्टार्ट अप और उद्यमिता के भविष्य को आकार देने, सहयोग बढ़ाने, विचारों का आदान-प्रदान करने के एक प्रमुख अवसर के रूप में कार्य करता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now