देश की खबरें | गोवा पुलिस ने 10 करोड़ रुपये मूल्य का ‘एंबरग्रीस’ बरामद किया, तीन लोग गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण गोवा में पुलिस ने 10 करोड़ रुपये मूल्य का व्हेल द्वारा उत्सर्जित अपशिष्ट पदार्थ (एंबरग्रीस) बरामद होने के बाद तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पणजी, छह जून दक्षिण गोवा में पुलिस ने 10 करोड़ रुपये मूल्य का व्हेल द्वारा उत्सर्जित अपशिष्ट पदार्थ (एंबरग्रीस) बरामद होने के बाद तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बृहस्पतिवार को संगुएम गांव में एक कार रोकी और 5.75 किलोग्राम ‘एंबरग्रीस’ बरामद किया, जिसका इस्तेमाल परफ्यूम बनाने में किया जाता है।
‘एंबरग्रीस’ स्पर्म व्हेल की आंतों में उत्पन्न होता है, जो वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की अनुसूची 2 के तहत संरक्षित है। इसका अर्थ है कि भारत में इसके किसी भी उप उत्पाद को रखना या इसका कारोबार प्रतिबंधित है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि व्हेल द्वारा उत्सर्जित इस अपशिष्ट पदार्थ की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 10 करोड़ रुपये हो सकती है।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान गोवा के निवासियों साईनाथ शेट (50) और रत्नकांत करापुरकर (55) तथा महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग के रहने वाले योगेश रेडकर (40) के रूप में हुई है।
अधिकारी ने बताया कि ‘एंबरग्रीस’ कहां से आया, यह पता लगाने के लिए जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2025 04:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

