एजेंसी न्यूज

Goa: गोवा में 40 हजार रुपये के गांजा के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

गोवा पुलिस ने शनिवार को मापुसा शहर के बाहरी हिस्से से 26 वर्षीय एक व्यक्ति को कथित तौर पर 40,000 रुपये मूल्य के गांजा के साथ गिरफ्तार किया।

Goa: गोवा में 40 हजार रुपये के गांजा के साथ व्यक्ति गिरफ्तार
जेल-गिरफ्तार/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Photo)

पणजी, 24 अक्टूबर. गोवा पुलिस ने शनिवार को मापुसा शहर के बाहरी हिस्से से 26 वर्षीय एक व्यक्ति को कथित तौर पर 40,000 रुपये मूल्य के गांजा के साथ गिरफ्तार किया.

मापुसा पुलिस के निरीक्षक विजय चोडांकर ने बताया कि तड़के पुलिस ने छापेमारी के दौरान पर्रा गांव के अशोक दुर्गप्पा गुलर को गिरफ्तार किया. अधिकारी ने बताया कि अंजुना गांव में एक रेस्त्रां में काम करने वाले अशोक के पास कथित तौर पर 1.1 किलोग्राम गांजा मिला जिसका मूल्य करीब 40,000 रुपये है. यह भी पढ़ें-Mumbai: एंटी नारकोटिक्स सेल की बांद्रा वेस्ट में बड़ी कार्रवाई, 42 किलो गांजा के साथ एक शख्स को दबोचा

स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम , 1985 के संबंधित प्रावधानों के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2020 04:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).