देश की खबरें | गोवा : नौसेना के मरीन कमांडोज ने मांडवी नदी से महिला को बचाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा में एक पुल से मांडवी नदी में गिरी महिला को नौसेना के मरीन कमांडोज ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। एक अधिकारी ने बुधवार को इस बारे में बताया।

पणजी, 10 फरवरी गोवा में एक पुल से मांडवी नदी में गिरी महिला को नौसेना के मरीन कमांडोज ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। एक अधिकारी ने बुधवार को इस बारे में बताया।

पणजी पुलिस के अनुसार घटना मंगलवार दोपहर बाद की है जब महिला नीचे नदी में गिर गयी। महिला की उम्र करीब 35 से 40 के बीच है।

नौसेना के प्रवक्ता ने बताया कि घटना के वक्त नौसेना के मरीन कमांडोज अपने दैनिक गश्त पर थे, जिन्होंने महिला को पणजी पुल से नीचे नदी में गिरते देखा।

प्रवक्ता ने बताया, ‘‘नौका को तुरंत घटनास्थल की ओर मोड़ा गया और महिला को बचाने के लिए एक कर्मी नदी में कूदा।’’

उन्होंने बताया कि महिला को नौका में लाया गया और पास के नौसेना जेट्टी में उसका प्राथमिक उपचार किया गया। महिला की चिकित्सकीय जांच हुई और वह स्वस्थ है।

इस बीच पणजी पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि महिला से पूछताछ की जा रही है और नदी में कूदने का कारण पता लगाया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\