देश की खबरें | गोवा सरकार ने सनबर्न ईडीएम को दी गई अनुमति वापस ली
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा सरकार ने ‘सनबर्न इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूजिक’ (ईडीएम) महोत्सव के आयोजकों को दिसंबर में कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए दी गई अनुमति वापस ले ली है।
पणजी, सात नवंबर गोवा सरकार ने ‘सनबर्न इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूजिक’ (ईडीएम) महोत्सव के आयोजकों को दिसंबर में कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए दी गई अनुमति वापस ले ली है।
कोविड-19 के प्रसार के बीच महोत्सव के लिए अनुमति देने के बाद से राज्य की भाजपा सरकार को आलोचना का सामना करना पड़ रहा था।
इस बाबत कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को शहर में विरोध प्रदर्शन किया था।
शुक्रवार की शाम राज्य के पर्यटन मंत्री मनोहर अजगांवकर ने कहा कि कि विभाग ने सनबर्न 2020 के आयोजकों को दी गई अनुमति वापस ले ली है।
उन्होंने कहा, “गोवा में महामारी की स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। हम अधिक मात्रा में लोगों को एकत्र होने नहीं देना चाहते क्योंकि इससे वायरस के फैलने का खतरा है।”
महोत्सव का आयोजन, उत्तरी गोवा के वागातोर गांव में 27 दिसंबर से 29 दिसंबर के बीच होना था।
आयोजकों ने शुक्रवार को कहा था कि यदि राज्य में महामारी की स्थिति बिगड़ती है तो वह महोत्सव रद्द करने के लिए तैयार हैं।
उन्होंने कहा था कि सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)