देश की खबरें | गोवा के मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन बढ़ाने का समर्थन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत ने कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमण की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए लॉकडाउन की मियाद को मौजूदा 31 मई से बढ़ाकर 15 जून तक किया जाना चाहिए।

जियो

पणजी, 29 मई गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत ने कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमण की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए लॉकडाउन की मियाद को मौजूदा 31 मई से बढ़ाकर 15 जून तक किया जाना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि देश में कोविड-19 मरीजों की संख्या बढ़कर 1.6 लाख के पार हो गई है।

यह भी पढ़े | Ajit Jogi Dies at 74: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी का हुआ निधन, रायपुर के हॉस्पिटल में थे भर्ती.

सावंत ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से बृहस्पतिवार को फोन पर बात की थी। इस दौरान उन्होंने लॉकडाउन की अवधि 15 दिन और बढ़ाने का सुझाव दिया। साथ ही, गोवा में और ढील देने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवा लॉकडाउन की बढ़ी हुई अवधि में मॉल, रेस्तरां और जिम खोलने की वकालत करता है।

यह भी पढ़े | बचत योजनाओं पर पुरानी ब्याज दर और RBI बांड योजना बहाल करे सरकार: कांग्रेस.

उन्होंने कहा कि 50 प्रतिशत कर्मिचारियों के साथ और संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए निर्धारित सामाजिक दूरी एवं अन्य नियमों का सख्ती से अनुपालन के साथ ये सेवाएं (जिम, मॉल, रेस्तरां) खोली जा सकती हैं।

सांवत ने कहा कि राज्य सरकार लॉकडाउन पर केंद्रीय गृह मंत्रालय के ताजा दिशानिर्देशों की प्रतीक्षा कर रही है जिसके शनिवार को घोषित किए जाने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि दिशानिर्देशों को समझने के बाद हम जान पाएंगे कि गोवा को संबंधित रियायत मिली है या नहीं।

मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि कोविड-19 महामारी के बाद गोवा देश में छुट्टियां मनाने का सबसे पसंदीदा स्थान होगा।

उन्होंने कहा कि देश के अन्य पर्यटन स्थानों की तुलना में गोवा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों का सबसे पसंदीदा स्थान होगा।

इस बीच, मुख्यमंत्री ने पणजी में 1,300 सीटों की क्षमता वाले कंनवेंशन सेंटर का शिलान्यास किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\