खेल की खबरें | युवाओं को मौके दे रहे हैं : रोहित और विराट को आराम दिये जाने पर बोले हार्दिक
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. स्टार हरफनमौला हार्दिक पंड्या ने कहा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे और तीसरे वनडे में आराम इसलिये दिया गया ताकि विश्व कप से पहले युवा खिलाड़ियों को मौके मिल सकें ।
तारोबा, दो अगस्त स्टार हरफनमौला हार्दिक पंड्या ने कहा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे और तीसरे वनडे में आराम इसलिये दिया गया ताकि विश्व कप से पहले युवा खिलाड़ियों को मौके मिल सकें ।
भारत ने तीन मैचो की श्रृंखला 2 . 1 से जीती ।
हार्दिक ने तीसरा वनडे 200 रन से जीतने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ विराट और रोहित टीम का अभिन्न अंग हैं । वैसे रूतुराज और अक्षर को भी मौका देना जरूरी था क्योंकि वे इतने साल से खेल रहे हैं । उन्हें पता हैं कि इस तरह की परिस्थितियों में कैसे खेलना है ।’’
उन्होंने कहा ,‘‘ इसका मकसद युवाओं को मौका देना था ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि अगर हमें किसी को परखना है तो उसका मौका दिया जाये ।’’
पहले दो मैच में नाकाम रहने के बाद हार्दिक ने तीसरे मैच में 52 गेंद में नाबाद 70 रन बनाये और उन्होंने इसके लिये कोहली को धन्यवाद दिया ।
उन्होंने कहा ,‘‘ मैने विराट से दो दिन पहले काफी उपयोगी चर्चा की । उसने मुझे सलाह दी । वह मुझे इतने साल से खेलते देख रहे हैं । उन्होंने कहा कि क्रीज पर कुछ समय बिताओ और 50 ओवरों का मैच खेलने की आदत डालो । उसने महत्वपूर्ण सलाह दी जो मेरे दिमाग में रही ।’’
हार्दिक ने कहा ,‘‘ मैं मौके के इंतजार में ही था और एक बार लय हासिल करने के बाद मैने अच्छी पारी खेली ।’’
दूसरा वनडे हारने के बाद भारत पर वेस्टइंडीज में 17 साल बाद श्रृंखला हारने का खतरा मंडराने लगा था लेकिन हरफनमौला खेल से भारत ने तीसरा वनडे जीता ।
हार्दिक ने कहा ,‘‘ एक कप्तान के तौर पर मुझे ऐसे मैचों का इंतजार रहता है । हमें पता है कि नाकाम रहने पर निराशा होगी लेकिन जिस तरह से टीम ने वापसी की , वह काबिले तारीफ थी । दबाव के बिना आप हीरो नहीं बन सकते ।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2023 11:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

