देश की खबरें | सफाई कर्मियों को दिए जा रहे पीपीई किट का ब्योरा दें : अदालत ने आप सरकार, निगमों से कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को आप सरकार और तीनों नगर निगमों को अपने-अपने क्षेत्र के सफाई कर्मियों की संख्या और कोविड-19 महामारी के दौरान रोजाना आधार पर उन्हें मुहैया कराए गए पीपीई किट का ब्योरा देने को कहा ।

जियो

नयी दिल्ली, एक जून दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को आप सरकार और तीनों नगर निगमों को अपने-अपने क्षेत्र के सफाई कर्मियों की संख्या और कोविड-19 महामारी के दौरान रोजाना आधार पर उन्हें मुहैया कराए गए पीपीई किट का ब्योरा देने को कहा ।

दिल्ली सरकार और तीनों नगर निगमों की ओर से दाखिल हलफनामा और स्थिति रिपोर्ट को अधूरा पाए जाने पर न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद की पीठ ने यह निर्देश जारी किया ।

यह भी पढ़े | Nisarga Cyclone: गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के CM ठाकरे और गुजरात के सीएम रूपाणी से की बात, राज्यों में NDRF की टीमें तैनात.

अदालत ने कहा कि हलफनामे में ये नहीं बताया गया है कि उनके क्षेत्र में कितने सफाई कर्मचारी हैं, उनमें से कितनों को रोजाना आधार पर मास्क, ग्लव्स और पीपीई किट मुहैया कराए गए ।

पीठ ने कहा कि हलफनामे में यह भी नहीं बताया गया कि संबंधित निगमों के अधिकार क्षेत्र में कितने निरुद्ध क्षेत्र हैं ताकि अदालत को पता चले कि क्या उन क्षेत्रों में सफाई कर्मियों की जरूरतें पूरी हो रही है या नहीं।

यह भी पढ़े | कोरोना के पुणे में पिछले 24 घंटे में 76 नए मरीज पाए गए, 8 की मौत: 1 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अदालत ने पीठ द्वारा उठाए गए बिंदुओं को रेखांकित करते हुए हलफनामा दाखिल करने के लिए दिल्ली सरकार और तीनों नगर निगमों को एक हफ्ते का समय दिया ।

अदालत ने इस बारे में भी बताने को कहा है कि नगर निगमों ने प्रत्येक वार्ड में संक्रमण मुक्त करने वाले कक्ष लगाए हैं या नहीं। अगर नहीं लगाए गए हैं तो हर दिन ड्यूटी पूरी करने के बाद सफाई कर्मचारियों को संक्रमणरहित बनाने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं ।

पीठ ने कहा कि जैव चिकित्सा अपशिष्ट के निपटान के मुद्दे पर भी ध्यान देने की जरूरत है। यह भी गंभीर विषय है क्योंकि याचिकाकर्ताओं ने दलील दी है कि ऐसे अपशिष्ट को कचरा फेंकने वाले सामान्य स्थल पर ही फेंका जा रहा है जो कि संक्रमण को फैलाने का स्थान बन सकता है ।

अदालत ने इन सब निर्देशों के साथ मामले को नौ जून को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया।

सामाजिक कार्यकर्ता हरनाम सिंह और अखिल भारतीय नगर निगम कर्मचारी संघ की याचिकाओं पर यह आदेश आया। अदालत से कोरोना वायरस महामारी के समय काम करने वाले सफाई कर्मचारियों को निजी सुरक्षा उपकरण मुहैया कराने के लिए निर्देश देने का अनुरोध किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान