एजेंसी न्यूज

अवैध शराब के धंधे में लिप्त लोगों को रिहा कराने के लिए लड़कियों को ‘बेचा’ जा रहा है: प्रज्ञा ठाकुर

भोपाल से लोकसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने दावा किया है कि अवैध शराब के धंधे में लिप्त अपने रिश्तेदारों को पुलिस हिरासत से छुड़ाने के लिए माता-पिता अपनी बेटियों को “बेच” रहे हैं.

अवैध शराब के धंधे में लिप्त लोगों को रिहा कराने के लिए लड़कियों को ‘बेचा’ जा रहा है: प्रज्ञा ठाकुर
Pragya Thakur

भोपाल, 21 सितंबर : भोपाल से लोकसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने दावा किया है कि अवैध शराब के धंधे में लिप्त अपने रिश्तेदारों को पुलिस हिरासत से छुड़ाने के लिए माता-पिता अपनी बेटियों को “बेच” रहे हैं. ठाकुर की कथित टिप्पणियों का एक वीडियो सामने आने के बाद, मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस के गोविंद सिंह ने कहा कि यह चौंकाने वाला और चिंता का विषय है कि राज्य की राजधानी में अवैध शराब का कारोबार फल-फूल रहा है.

ठाकुर ने 17 सितंबर को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के एक समारोह को संबोधित करते हुए ये टिप्पणी की थी. समारोह में उन्होंने अपने द्वारा गोद लिए गए गांवों और बस्तियों के बच्चों को ड्राइंग बुक और स्टेशनरी का सामान देने के लिए उद्योग निकाय को धन्यवाद दिया था. ठाकुर ने कहा, “मैंने कुछ बस्तियों को गोद लिया है, जहां बच्चों के पास पढ़ाई के लिए संसाधन नहीं हैं. उनके माता-पिता के पास कमाई का कोई नियमित स्रोत नहीं है और वे अवैध शराब बनाने और बेचने में शामिल हैं ... कभी-कभी पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर लेती है और उनके पास जमानत पाने के लिए पैसे नहीं होते हैं. वे अपने लोगों की रिहाई के लिए पैसे जुटाने के वास्ते चार से छह साल की लड़कियों को बेच देते हैं.” यह भी पढ़ें : Congress President Election: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिल्ली दौरे से पहले विधायकों को अनिर्धारित बैठक के लिए बुलाया

नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा कि ठाकुर के बयान से संकेत मिलता है कि राज्य की राजधानी में पुलिस के संरक्षण में अवैध शराब का कारोबार फल फूल रहा है. सिंह ने कहा कि सरकार को ठाकुर की टिप्पणियों के आधार पर कार्रवाई करनी चाहिए क्योंकि अवैध शराब कारोबार में शामिल लोगों की रिहाई के लिए पुलिस को रिश्वत देने की खातिर कथित तौर पर लड़कियों को बेचा जा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2022 01:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).