देश की खबरें | प्रेमिका सिलबट्टे से प्रेमी का सिर कुचलकर फरार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के राठ कस्बे के भटियाना मोहल्ले में 'लिव इन रिलेशन' में रह रही एक युवती ने मंगलवार की देर शाम कथित रूप से सिलबट्टे से सिर कुचलकर अपने प्रेमी की कथित रूप से हत्या कर दी और फरार हो गयी ।
हमीरपुर (उप्र), 11 नवंबर जिले के राठ कस्बे के भटियाना मोहल्ले में 'लिव इन रिलेशन' में रह रही एक युवती ने मंगलवार की देर शाम कथित रूप से सिलबट्टे से सिर कुचलकर अपने प्रेमी की कथित रूप से हत्या कर दी और फरार हो गयी ।
राठ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) के.के. पांडेय ने बुधवार को बताया "राठ कस्बे के भटियाना मोहल्ले में मंगलवार की देर शाम एक युवती ने पत्थर के सिलबट्टे से सिर कुचलकर अपने प्रेमी वीरेंद्र अनुरागी (23) की हत्या कर दी और फरार हो गयी। युवती वर्षा अनुरागी (21) पिछले पांच माह से युवक के साथ 'लिव इन रिलेशन' में रह रही थी।"
उन्होंने बताया कि घटना के समय युवक की मां सरस्वती एक नवोदय विद्यालय के छात्रावास में खाना बनाने गयी थी और उसका छोटा भाई अनिल जूते की दुकान में काम करने चला गया था।
पड़ोसियों के हवाले से पांडेय ने बताया कि मृत युवक वीरेंद्र और सैदपुर गांव की रहने वाली उसकी प्रेमिका वर्षा के बीच शाम करीब पांच बजे काफी झगड़ा हुआ था। कुछ देर बाद युवती पुलिस में झगड़े की सूचना देने की बात कहकर मकान में बाहर से ताला बंद कर कहीं चली गयी ।
यह भी पढ़े | बिहार चुनावों का असर? सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा, निफ्टी में 100 अंकों की बढ़त.
एसएचओ ने बताया कि करीब आठ बजे जब वीरेंद्र की मां घर लौटकर आयी, तब खून से लथपथ पड़े बेटे का शव देखकर पुलिस को सूचित किया।
उन्होंने ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और फरार युवती की तलाश की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 11, 2020 11:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

