देश की खबरें | लड़की की संदिग्ध हालात में मौत, नाराज ग्रामीणों ने किया पुलिस पर पथराव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अलीगढ़ जिले के अकराबाद क्षेत्र में चारा लेने गई एक लड़की की रविवार को कथित रूप से बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई, जिसके बाद इस घटना के नाराज ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव किया।

अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश), एक मार्च अलीगढ़ जिले के अकराबाद क्षेत्र में चारा लेने गई एक लड़की की रविवार को कथित रूप से बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई, जिसके बाद इस घटना के नाराज ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी. ने सोमवार को बताया कि अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 साल की एक लड़की रविवार शाम खेत से चारा लेने गई थी। वह जब देर शाम तक घर नहीं लौटी तो उसके परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। उसका शव रात में खेत में मिला।

अधिकारी ने बताया कि शव की स्थिति देखकर लगता था कि लड़की की गला दबाकर हत्या की गई है।

उन्होंने बताया कि इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अपने कब्जे में लेने की कोशिश कर रहे पुलिस दल पर पथराव किया, जिसमें निरीक्षक प्राणेंद्र कुमार घायल हो गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि देर रात घटनास्थल पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें मनाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

उन्होंने बताया कि परिजन का आरोप है कि लड़की के साथ बलात्कार के बाद उसकी हत्या की गई है।

उन्होंने कहा कि इसकी जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस बारे में पक्के तौर पर कुछ कहा जा सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Zimbabwe vs South Africa, ICC Men's T20 World Cup 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका सुपर 8 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\