एजेंसी न्यूज

IND vs ZIM T20I Series 2024: सीरीज में बढ़त बनाने के बाद शुभमन गिल का बड़ा बयान, कहा- टीम प्रयास की प्रशंसा की

वाशिंगटन सुंदर को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया जिन्होंने चार ओवर में 15 रन देकर तीन विकेट झटके. उन्होंने कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो अच्छा लग रहा है. हर बार जब भी देश के लिए खेलत हूं तो शानदार लगता है. यह अच्छा विकेट था. पहले दो मैच में गेंदबाजों को काफी मदद मिली.’’

IND vs ZIM T20I Series 2024: सीरीज में बढ़त बनाने के बाद शुभमन गिल का बड़ा बयान, कहा- टीम प्रयास की प्रशंसा की
शुभमन गिल (Photo Credits: Twitter)

हरारे: भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने बुधवार को यहां तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में जिम्बाब्वे को 23 रन से हराकर पांच मैच की श्रृंखला में 2-1 से बढ़त बनाने के बाद टीम के शानदार प्रयास की सराहना की. भारतीय सलामी बल्लेबाज गिल के 66 रन की बदौलत भारत ने चार विकेट पर 182 रन बनाये जिसके बाद टीम के गेंदबाजों ने मेजबान टीम को छह विकेट पर 159 रन पर रोक दिया.

गिल ने मैच के बाद कहा, ‘‘यह हमारे लिए महत्वपूर्ण मैच था और हमने जिस तरह से बल्लेबाजी और गेंदबाजी में शुरूआत की, वो शानदार रही.’’ भारत ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में दो विकेट पर 234 रन का विशाल स्कोर बनाया था. Ind vs Zim 3rd T20 Video Highlights: टीम इंडिया ने तीसरे टी20 मुकाबले में जिम्बाब्वे को 23 रनों से हराया, एक क्लिक पर देखें मैच के हाईलाइट्स

यह पूछने पर कि क्या तीसरे टी20 में वह 200 रन तक नहीं पहुंचने से निराश थे तो गिल ने कहा, ‘‘विकेट पर गेंद रूक रूक कर आ रही थी जिससे लेंथ गेंद पर हिट करना आसान नहीं था.’’ गिल ने कहा, ‘‘हम लेंथ गेंद पर भी हिट करना चाहते थे. हम सभी जानते हैं कि अगर विकेट से मदद मिलती है तो यह गेंदबाजों के लिए ही होगी. पर जीत में हर किसी ने योगदान दिया, सलामी बल्लेबाजों से लेकर गेंदबाजों ने.’’

वाशिंगटन सुंदर को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया जिन्होंने चार ओवर में 15 रन देकर तीन विकेट झटके. उन्होंने कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो अच्छा लग रहा है. हर बार जब भी देश के लिए खेलत हूं तो शानदार लगता है. यह अच्छा विकेट था. पहले दो मैच में गेंदबाजों को काफी मदद मिली.’’

जिम्बाब्वे के कप्तान सिंकदर रजा ने क्षेत्ररक्षण में हुई चूक पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘मुझे लगता है कि इस बार भी क्षेत्ररक्षण खराब रहा. हमें अपने क्षेत्ररक्षण पर नाज है लेकिन आज यह खराब रहा. हमने करीब 20 रन अतिरिक्त दे दिये जिससे हम 23 रन से हार गये.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2024 09:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).