क्रिकेट

Ind vs Zim 3rd T20 Video Highlights: टीम इंडिया ने तीसरे टी20 मुकाबले में जिम्बाब्वे को 23 रनों से हराया, एक क्लिक पर देखें मैच के हाईलाइट्स

टीम इंडिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 66 रनों की आतिशी पारी खेली. जिम्बाब्वे की ओर से सिकंदर रज़ा और ब्लेसिंग मुज़ारबानी ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में छह विकेट खोकर महज 153 रन ही बना सकीं. जिम्बाब्वे की तरफ से डायोन मायर्स ने सबसे ज्यादा नाबाद 65 रन बनाए.

Ind vs Zim 3rd T20 Video Highlights: टीम इंडिया ने तीसरे टी20 मुकाबले में जिम्बाब्वे को 23 रनों से हराया, एक क्लिक पर देखें मैच के हाईलाइट्स
टीम इंडिया बनाम जिम्बाब्वे (Photo Credits: Twitter)

India Beat Zimbabwe: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के बीच आज पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला गया. सीरीज का दूसरा मुकाबला दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया. तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 23 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली हैं. इससे पहले तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 182 रन बनाए. India Beat Zimbabwe, 3rd T20I: शुभमन गिल और वाशिंगटन सुंदर चमके, टीम इंडिया ने जिंबाब्वे को 23 रनों से हराया; सीरीज में हासिल की 2-1 की बढ़त

टीम इंडिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 66 रनों की आतिशी पारी खेली. जिम्बाब्वे की ओर से सिकंदर रज़ा और ब्लेसिंग मुज़ारबानी ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में छह विकेट खोकर महज 153 रन ही बना सकीं. जिम्बाब्वे की तरफ से डायोन मायर्स ने सबसे ज्यादा नाबाद 65 रन बनाए. टीम इंडिया की ओर से वाशिंगटन सुंदर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. इस सीरीज का चौथा मुकाबला शनिवार को शाम साढ़े चार बजे से हरारे में खेला जाएगा.

देखें मैच के हाईलाइट्स:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2024 09:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).