एजेंसी न्यूज

Ghaziabad: ऑटो चालक की मौत के मामले में चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, निलंबित

गाजियाबाद की कनावनी पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा कथित तौर पर पिटाई में ऑटो चालक की मौत के बाद चौकी के प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गयी और उन्हें निलंबित कर दिया गया.

Ghaziabad: ऑटो चालक की मौत के मामले में चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, निलंबित
निलंबित (Photo Credits: pixabay)

गाजियाबाद (उप्र), 11 जनवरी : गाजियाबाद की कनावनी पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा कथित तौर पर पिटाई में ऑटो चालक की मौत के बाद चौकी के प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गयी और उन्हें निलंबित कर दिया गया. यह भी पढ़ें : Bihar: वरिष्ठ आईएएस अधिकारी, पूर्व विधायक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज

गाजियाबाद के पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्रा के आदेश के बाद मृतक ऑटो चालक धर्मपाल यादव के चचेरे भाई मुरारी की शिकायत पर कनावनी पुलिस चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अमित कुमार, आरक्षी रविंद्र और दो अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2023 08:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).