देश की खबरें | गैरसैंण बनेगी ई-विधानसभा : मुख्यमंत्री रावत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को कहा कि उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण को ई-विधानसभा बनाया जाएगा।

जियो

देहरादून, पांच जून उत्तराखंड मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को कहा कि उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण को ई-विधानसभा बनाया जाएगा।

यहां विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियों कांफ्रेंस के जरिए बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि गैरसैंण को ई-विधानसभा बनाया जायेगा।

यह भी पढ़े | CM ममता बनर्जी का विरोधियों पर हमला, बोली- पश्चिम बंगाल कोरोना और साजिश दोनों से जीतेगी.

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने ई-कैबिनेट की शुरुआत की और अपने कार्यालयों को भी ई-ऑफिस बनाने का निर्णय लिया।

उन्होंने कहा कि अभी 17 कार्यालय, ई-ऑफिस हो गये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास राज्य के ब्लॉक स्तर तक के सभी कार्यालयों को ई-ऑफिस बनाने का है।

यह भी पढ़े | केंद्र के कृषि से जुड़े सुधारों को पंजाब सरकार ने किया अस्वीकार: 5 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पर्यावरण संरक्षण को सब की सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण से मुक्ति एवं जैव विविधता को बनाये रखने के लिए हमें जनभागीदारी से प्रयास करने होंगे। इस अवसर पर उन्होंने उत्तराखंड की पर्यावरण रिपोर्ट का विमोचन भी किया।

रावत ने कहा कि हरेला पर्व पर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया जायेगा। उन्होंने वृक्षारोपण के लिए जन सहभागिता पर विशेष ध्यान देने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए।

प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि भारत तथा विश्व में जैव विविधता को बनाये रखने में उत्तराखंड का महत्वपूर्ण योगदान है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में देश की 28 प्रतिशत जैव विविधता पायी जाती है। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम जैव विविधता है।

बैठक में जानकारी दी गई कि देहरादून के झाझरा क्षेत्र में ‘आनंद वन’ नाम से सिटी फॉरेस्ट विकसित किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\