पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने का बड़ा बयान, कहा- आईपीएल में बल्ले और गेंद के बीच संतुलन हो
आईपीएल के इस चरण में अब तक की पिचें बल्लेबाजों के लिए मुफीद रही हैं. टीम अब आसानी से 200 रन का आंकड़ा पार कर रही हैं. गांगुली ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘गेंदबाजों के लिए यह आसान नहीं है. उनके खिलाफ हर जगह रन बनाये जा रहे हैं और भविष्य में इस ओर ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि बल्ले और गेंद के बीच संतुलन रहना चाहिए.’’
नयी दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सपाट पिचों पर और ‘इम्पैक्ट’ खिलाड़ी के तौर पर अतिरिक्त बल्लेबाज की मौजूदगी से गेंदबाजों की दुर्दशा पर ध्यान दिलाते हुए शुक्रवार को कहा कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को बल्ले और गेंद के बीच संतुलन बनाने का तरीका ढूंढना होगा. Sourav Ganguly On Rishabh Pant And Axar Patel: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने ऋषभ पंत और अक्षर पटेल को टी20 विश्व कप टीम में शामिल करने की वकालत की
आईपीएल के इस चरण में अब तक की पिचें बल्लेबाजों के लिए मुफीद रही हैं. टीम अब आसानी से 200 रन का आंकड़ा पार कर रही हैं. गांगुली ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘गेंदबाजों के लिए यह आसान नहीं है. उनके खिलाफ हर जगह रन बनाये जा रहे हैं और भविष्य में इस ओर ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि बल्ले और गेंद के बीच संतुलन रहना चाहिए.’’
आईपीएल की संचालन संस्था ने मौजूदा सत्र में बल्लेबाजी और गेंदबाजी के बीच समानता के प्रयास में गेंदबाजों को अधिकतम दो बाउंसर डालने की भी अनुमति दी है. कुछ ‘इम्पैक्ट’ खिलाड़ी नियम को गेंदबाजी और बल्लेबाजी में असंतुलन का कारण मानते हैं. गांगुली के अलावा महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने भी गेंदबाजों के संबंध में अपनी चिंता जाहिर कर चुके हैं.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2024 07:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).