जरुरी जानकारी | प्यूमा से अलग हो रहे गांगुली ने बनाई एजिलिटस स्पोर्ट्स

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. खेल एवं परिधान कंपनी प्यूमा इंडिया के प्रबंध निदेशक पद से इस्तीफा दे चुके अभिषेक गांगुली और दो अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार को अपना अलग उद्यम एजिलिटस स्पोर्ट्स स्थापित करने के साथ ही 430 करोड़ रुपये जुटाने की घोषणा की।

नयी दिल्ली, 15 मई खेल एवं परिधान कंपनी प्यूमा इंडिया के प्रबंध निदेशक पद से इस्तीफा दे चुके अभिषेक गांगुली और दो अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार को अपना अलग उद्यम एजिलिटस स्पोर्ट्स स्थापित करने के साथ ही 430 करोड़ रुपये जुटाने की घोषणा की।

एजिलिटस स्पोर्ट्स के दो अन्य संस्थापकों में प्यूमा इंडिया के कार्यकारी निदेशक (बिक्री एवं परिचालन) अतुल बजाज और मुख्य वित्त अधिकारी अमित प्रभु भी शामिल हैं।

बयान के मुताबिक, नई कंपनी खेल परिधान एवं आरामदेह उत्पाद मुहैया कराने वाले मंच के तौर पर काम करेगी। इसके जरिये भारतीय खेल पारिस्थितिकी के अनुरूप उत्पादों को पेश करने की कोशिश रहेगी।

एजिलिटस स्पोर्ट्स में कंवर्जेंट फाइनेंस एलएलपी की सलाह पर कई कोषों ने 400 करोड़ रुपये निवेश किए हैं। इसके अलावा व्यक्तिगत निवेशकों ने भी इसमें 30 करोड़ रुपये लगाए हैं।

गांगुली ने पिछले हफ्ते जर्मनी की कंपनी प्यूमा की भारतीय इकाई के प्रबंध निदेशक पद से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। हालांकि, गांगुली अगस्त तक अपने पद पर बने रहेंगे। उनकी जगह पर प्यूमा ने कार्तिक बालगोपलन को नया प्रबंध निदेशक बनाने का ऐलान किया है।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Middle East Conflict: फारस की खाड़ी में गहराया समुद्री संकट, सैन्य संघर्ष के बीच 5 की मौत; 69 का रेस्क्यू और 10 से अधिक जहाज क्षतिग्रस्त

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\