देश की खबरें | गांगुली ठीक हैं, मैं डॉक्टरों की आभारी हूं: ममता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली का हालचाल जानने के लिए शनिवार को कोलकाता के निजी अस्पताल पहुंचीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान एंजियोप्लास्टी के बाद ठीक हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, दो जनवरी बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली का हालचाल जानने के लिए शनिवार को कोलकाता के निजी अस्पताल पहुंचीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान एंजियोप्लास्टी के बाद ठीक हैं।

गांगुली को यहां वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के बाहर बनर्जी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘वह अब अच्छे हैं। उन्होंने मेरी सेहत के बारे में भी पूछा। मैं अस्पताल के अधिकारियों और डॉक्टरों की शुक्रगुजार हूं।’’

राज्यपाल जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी ने भी आज दिन में अस्पताल जाकर 48 वर्षीय गांगुली का हालचाल जाना।

धनखड़ ने कहा, ‘‘मैं दादा (गांगुली) को हमेशा की तरह खुशमिजाज देखकर राहत महसूस कर रहा हूं। मैं उनके जल्द पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

राज्य के शहरी विकास मंत्री फिरहद हकीम और खेल राज्य मंत्री लक्ष्मी रतन शुक्ला समेत अन्य लोगों ने भी अस्पताल जाकर गांगुली का हालचाल जाना।

गांगुली को आज सुबह ‘मामूली’ दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी तीन कोरोनरी आर्टरी ब्लॉक होने का पता चला। डॉक्टरों ने ब्लॉकेज हटाने के लिए उन्हें स्टेंट लगाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Shiv Jayanti 2026 Marathi Wishes: शिव जयंती के इन मराठी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की दें शुभकामनाएं

\