खेल की खबरें | पिता के निधन के बाद भी ऑस्ट्रेलिया में रूकने का फैसला करने पर गांगुली ने सिराज की सराहना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने शनिवार को कहा कि तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को पिता के निधन के बाद शोक में डूबे परिवार के साथ होने के लिए भारत लौटने का विकल्प दिया गया था लेकिन उन्होंने ‘राष्ट्रीय कर्तव्य’ के कारण ऑस्ट्रेलिया में रूके रहने का फैसला किया।

कोलकाता, 21 नवंबर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने शनिवार को कहा कि तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को पिता के निधन के बाद शोक में डूबे परिवार के साथ होने के लिए भारत लौटने का विकल्प दिया गया था लेकिन उन्होंने ‘राष्ट्रीय कर्तव्य’ के कारण ऑस्ट्रेलिया में रूके रहने का फैसला किया।

सिराज के पिता मोहम्मद गौस 53 बरस के थे और फेफड़ों की बीमारी से जूझ रहे थे।

यह भी पढ़े | Mohammed Siraj Father Demise: सिराज के पिता के निधन पर BCCI ने दिया था भारत वापस जाने का विकल्प, तेज गेंदबाज ने टीम के साथ रहने का किया फैसला.

बीसीसीआई से जारी विज्ञप्ति में शाह ने कहा, ‘‘ बीसीसीआई ने सिराज के साथ एक चर्चा की और दुख की इस घड़ी में उन्हें अपने परिवार के साथ होने के लिए भारत आने का विकल्प दिया गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इस तेज गेंदबाज ने भारतीय दल के साथ बने रहने और अपने राष्ट्रीय कर्तव्यों को निभाने का फैसला किया है। बीसीसीआई उनके दुख को साझा करता है और इस बेहद चुनौतीपूर्ण समय में सिराज का समर्थन करेगा।’’

यह भी पढ़े | IND vs AUS Series 2020-21: ऑस्ट्रेलिया में इस खास रणनीति के साथ प्रैक्टिस कर रहे हैं मोहम्मद शमी, देखें तस्वीर.

बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली ने त्रासदी की इस घड़ी में जीवटता और मजबूत मानसिकता दिखाने के लिए हैदराबाद के इस तेज गेंदबाज की सराहना की।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘ मोहम्मद सिराज को इस परिस्थिति का सामना करने के लिये मजबूती मिले। मैं इस दौरे पर उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं देता हूं। जबरदस्त जीवटता।’’

एक क्रिकेटर के रूप में सिराज की सफलता में उनके ऑटो चालक पिता की अहम भूमिका रही, जिन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने बेटे की महत्वाकांक्षाओं का समर्थन किया।

सिराज रणजी ट्राफी में हैदराबाद के लिए 41 विकेट चटकाकर सुर्खियों में आये थे। इसके बाद इंडियन प्रीमियर लीग की टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने इस अनकैप्ड खिलाड़ी खिलाड़ी को 2.6 करोड़ की बोली के साथ टीम में शामिल किया था।

वह फिलहाल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर टीम के सदस्य है।

सिराज ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गयी भारतीय दल में टेस्ट टीम के सदस्य है। भारतीय टीम 13 नवंबर को आस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद अभी 14 दिन के पृथकवास से गुजर रही है।

सिराज अगर भारत आते है तो उन्हें ऑस्ट्रेलिया वापस पहुंचने पर फिर से 14 दिनों तक पृथकवास में रहना होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी