एजेंसी न्यूज

Uttar Pradesh: कानपुर में कैफे में दो छात्राओं को बंधक बनाकर गैंगरेप, केस दर्ज

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय एक छात्रा ने नीलेश, कमल, रामदास, नरेंद्र, नीलेश की पत्नी व नरेंद्र के एक रिश्तेदार के खिलाफ तहरीर दी है.

Uttar Pradesh: कानपुर में कैफे में दो छात्राओं को बंधक बनाकर गैंगरेप, केस दर्ज
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय एक छात्रा ने नीलेश, कमल, रामदास, नरेंद्र, नीलेश की पत्नी व नरेंद्र के एक रिश्तेदार के खिलाफ तहरीर दी है.उन्होंने बताया कि तहरीर में छात्रा ने कहा है कि गत 13 सितंबर को दोपहर करीब 12 बजे जब वह अपनी एक सहेली के साथ नीलमणि कैफ़े में फोटोकॉपी कराने गयी थी तो वहां मौजूद नीलेश, कमल, रामदास और नरेंद्र ने उन दोनों (लड़कियों) को कैफ़े के एक कमरे में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया.

पुलिस ने दर्ज मामले के आधार पर बताया कि इस दौरान नरेंद्र ने घटना का वीडियो बनाकर अपने जीजा को सौंप दिया और उसके जीजा ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दस हजार रुपये वसूल कर लिए. पुलिस के अनुसार, छात्राओं ने दस हजार रुपये अपने घर से चुराकर दिए.दोनों छात्राओं को पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है.पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने बताया कि एक महिला सहित छह लोगों के खिलाफ पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा.यह भी पढ़े: Shocking! बिहार के पटना में इंसानियत हुई शर्मसार, घर से बाहर रात में टहलने निकली गर्भवती महिला से गैंगरेप, 2 गिरफ्तार

प्रारंभिक जांच में पुलिस को नीलमणि कैफ़े के अंदर देह व्यापार होने के संकेत मिले हैं. एक पीड़िता ने कहा है कि दुष्कर्म की घटना के बाद नीलेश की पत्नी उसे फ़ोन पर देह व्यापार करने की बात कह रही थी और इसके लिए दबाब भी बनाया जा रहा था. आसपास के लोगों ने कैफ़े में युवतियों के आने-जाने की बात भी स्वीकार की है.यह खुलासा उस समय हुआ जब छात्राओं द्वारा घर से रुपये चुराए जाने के बाद परिजनों ने इस बारे में पूछताछ की.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2021 05:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).