देश

Shocking! बिहार के पटना में इंसानियत हुई शर्मसार, घर से बाहर रात में टहलने निकली गर्भवती महिला से गैंगरेप, 2 गिरफ्तार

बिहार (Bihar) के पटना से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है. यहां तीन बदमाशों ने एक गर्भवती महिला का अपहरण करने के बाद उसे कुछ दूर ले जाकर उसके साथ बारी- बारी से गैंगरेप (Gangrape) किया.

Shocking! बिहार के पटना में इंसानियत हुई शर्मसार, घर से बाहर रात में टहलने निकली गर्भवती महिला से गैंगरेप, 2 गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay.com)

पटना: बिहार (Bihar) के पटना से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है. यहां तीन बदमाशों ने एक गर्भवती महिला का अपहरण करने के बाद उसे कुछ दूर ले जाकर उसके साथ बारी- बारी से गैंगरेप (Gangrape) किया. घटना की शिकार महिला शनिवार की रात खाना खाने के बाद करीब 10  बजे अपने घर से बाहर टहलने के लिए निकली थी. तभी अचानक से उसके पास तीन लोग आये और उसे एक कार में किडनैप कर एक सुनसान जगह ले गए. जहां उन्होंने महिला के साथ दुष्कर्म किया.

पुलिस स्टेशन में पीड़िता द्वारा दी शिकायत के अनुसार तीनों आरोपी उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे पटना स्टेशन लेकर पहुंचे. वहां महिला ने रेलवे पुलिस बल के जवानों को आता देख शोर मचाना शुरू कर दिया. महिला की आवास सुन आरपीएफ ने तुरंत दो आरोपियों को पकड़ने में कामयाब रही. वहीं तीसारा आरोपी भागने में कामयाब रहा है. जिसकी पुलिस को तलाश है. यह भी पढ़े: Gang Rape In Patna With 45 Years Old Woman: बिहार के पटना में 45 साल की विधवा महिला के साथ गैंगरेप, वीडियो वायरल होने के बाद 7 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, महिला की एक साल पहले शादी हुई हैं. वह अपने पति के साथ पटना के बेऊर थाना (Beur Police Station) इलाके में रहती हैं. उसके पति एक पेट्रोलियम कंपनी में नाइट शिफ्ट में काम करते हैं. इसलिए शनिवार की रात जब महिला के साथ यह वारदात हुई. उसके पति घर पर नहीं थे. जिसकी सूचना उसके पति को देने के बाद रात में ही पुलिस स्टेशन पहुंचा.

बता दें कि गिरफ्तार आरोपियों में एक का नाम विमल कुमार और अंकित कुमार बताया जा रहा है. फरार तीसरे आरोपी का नाम श्याम कुमार है. तीनों दिहाड़ी मजदूर हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2021 04:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).