एजेंसी न्यूज

UP: उत्तर प्रदेश में नाबालिग लडकी से सामूहिक दुष्कर्म, पांच आरोपी गिरफतार

जिले के सोनहा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से सामूहिक बलात्कार के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी.

UP: उत्तर प्रदेश में नाबालिग लडकी से सामूहिक दुष्कर्म, पांच आरोपी गिरफतार

बस्ती (उत्तर प्रदेश), 8 सितंबर : जिले के सोनहा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से सामूहिक बलात्कार के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी.

लड़की की मां की शिकायत पर पुलिस ने चार नाबालिग आरोपियों और ललित चौरसिया (32) के खिलाफ मामला दर्ज करके, उन्हें गिरफ्तार कर आज सभी आरोपियों को तय विधिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया. पुलिस उपाधीक्षक प्रीति खरवार ने सोनहा थाने में दर्ज इस घटना और मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है. यह भी पढ़ें : UP: परिवार ने प्रिंसिपल पर लगाया बच्चे को बुरी तरह से पीटने का आरोप, मेडिकल रिपोर्ट्स में हुई फ्रैक्चर की पुष्टि

पीड़िता की मां की तहरीर के अनुसार, शुक्रवार दो सितंबर को उसकी 15 साल की बेटी घर में अकेली थी, उसी दौरान आरोपी घर में घुस आए और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया. तहरीर के अनुसार, घर लौटने पर घटना का पता चलने के बाद छह सितंबर को बच्ची कि मां ने पुलिस में इसकी शिकायत दी.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2022 01:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).