देश की खबरें | नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बलरामपुर जिले के उतरौला क्षेत्र में मेला देखने गई नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
बलरामपुर (उप्र), 19 जून बलरामपुर जिले के उतरौला क्षेत्र में मेला देखने गई नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि 15 वर्षीय लड़की पिछली 12 जून को अपने चचेरे भाई के साथ उतरौला कस्बे में मेला देखने गई थी और रात में लौटते समय गांव के बाहर एक निर्माणाधीन घर में शौच के लिए रुक गई।
कुमार ने बताया कि तभी मोटरसाइकिल से जा रहे दो युवक शिवा यादव एवं अख्तर रजा लड़की को गांव के बाहर सुनसान जगह पर देख रुक गए और अपने अन्य दो दोस्तों राज कुरैशी तथा फिरोज कुरैशी को भी बुला लिया।
उन्होंने बताया कि आरोप है कि चारों युवकों ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गये। किशोरी ने घर जाकर परिजन से पूरी बात बताई।
कुमार ने बताया कि लड़की के परिजन ने बुधवार को उतरौला थाने में मुकदमा दर्ज कराया जिसके बाद पुलिस ने अख्तर रजा, शिवा यादव, राज कुरैशी तथा फिरोज कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2025 08:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

